आनंद का आधार : स्वस्थ मन, स्वस्थ शरीर, स्वस्थ वातावरण” पर ऑनलाइन होगा वेबिनार


आनंद का आधार : स्वस्थ मन, स्वस्थ शरीर, स्वस्थ वातावरण” पर ऑनलाइन होगा वेबिनार – सुश्री ठाकुर


 


भोपाल : शुक्रवार, मई 14, 2021, 18:47 IST

पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने बताया कि 15 मई को सुबह 11 बजे ‘आनंद का आधार : स्वस्थ मन, स्वस्थ शरीर, स्वस्थ वातावरण’ विषय पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। आध्यात्म विभाग के राज्य आनंद संस्थान द्वारा आयोजित वेबिनार में पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति रहे डॉ. रजनीश अरोड़ा अपना उद्बोधन देंगे। श्री अरोड़ा वर्तमान में तकनीकी विश्वविद्यालय और शिक्षा पाठ्यक्रम के निर्धारण के लिये बनी राष्ट्रीय समन्वय समिति के अध्यक्ष हैं। यह वेबिनार राज्य आनंद संस्थान द्वारा यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज टीम के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक भ्रातृ भगिनी सोमवार को सुबह 11 बजे वेबिनार की लिंक https://anandsansthanmp.webex.com/anandsansthanmp/j.php?MTID=mffccfdfe374c4104278720db0c0a3af4 पर क्लिक कर वेबिनार से जुड़ सकते हैं।

सुश्री ठाकुर ने बताया कि कोरोना महामारी से भयभीत जनता के मन को सकारात्मकता की ओर ले जाने के लिए जीवन के आधारभूत मूल्यों की पहचान आवश्यक है। इस सोच के साथ राज्य आनंद संस्थान द्वारा आम जनता के जीवन के विविध सकारात्मक पहलुओं और उनके आनंद से जुड़े अनेकों भावों को उभारने में सहयोगी हो सकने वाली चर्चा को प्रोत्साहित किया जा रहा है। 


अनुराग उइके


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here