आमिर खान की फिल्म में कुछ सेकेंड्स के लिए दिखा ‘हथौड़ा त्यागी’, आज है स्टार – Abhishek banerjee was first seen in aamir khan film rang de basanti and now played vishal tyagi in patal lok tmov

अमेजन प्राइम की वेबसीरीज पाताल लोक फैंस के बीच चर्चा में है और सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज में अभिषेक बनर्जी ने एक खूंखार शख्स हथौड़ा त्यागी का किरदार निभाया है और उन्हें अपने किरदार के लिए काफी वाहवाही भी मिल रही है. वे पिछले कुछ समय से कॉमिक रोल्स के सहारे नाम कमा चुके हैं जिनमें स्त्री, ड्रीम गर्ल और बाला जैसी फिल्में शामिल हैं लेकिन उन्होंने हथौड़ा त्यागी के खतरनाक किरदार से अपनी एक्टिंग रेंज को साबित किया है.

कास्टिंग का काम भी देखते हैं अभिषेक

खास बात ये है कि आमिर खान की शानदार फिल्म रंग दे बसंती फिल्म में महज कुछ सेकेंड्स के रोल से शुरुआत करने वाले अभिषेक बनर्जी ने लंबा सफर तय किया है. मुंबई में एक्टर बनने आए अभिषेक ने फिल्मों के लिए होने वाली ऑडिशन्स प्रक्रिया को देखते हुए खुद की ऑडिशन कंपनी खोल ली और आज वे 50 से अधिक फिल्मों की कास्टिंग कर चुके हैं.

View this post on Instagram

Naya lok, naya hathiyaar! 😈😈😈😈😈 @primevideoin #PaatalLok, New Series, May 15 @officialcsfilms @anushkasharma @kans26 #sudipsharma @prositroy @avinasharun24fps @vishal.gupta23 @saurabhma @jaideepahlawat @neerajkabi @gulpanag @swastikamukherjee13 @ishwaksingh @aasifkhan.1 @ijagjeetsandhu @aninditaa_bose @nikita_groverr @serialclicker811 @its_just_roo

A post shared by abhishek Banerjee (@nowitsabhi) on

उनकी कंपनी ने ही पाताल लोक के लिए कास्टिंग की थी और शो की सफलता में कास्टिंग की भी अहम भूमिका बताई जा रही है. गौरतलब है कि अभिषेक पिछले कुछ समय में अपने लिए एक स्पेस क्रिएट कर चुके हैं. वे कॉमेडी फिल्मों के साथ ही साथ गंभीर रोल को भी पूरी शिद्दत से निभाने का माद्दा रखते हैं. पाताल लोक में निभाया गया उनका किरदार इस बात को साबित भी करता है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here