आयुष मंत्री श्री कांवरे द्वारा आयुर्वेद चिकित्सालय एवं कार्यालय का औचक निरीक्षण


आयुष मंत्री श्री कांवरे द्वारा आयुर्वेद चिकित्सालय एवं कार्यालय का औचक निरीक्षण


 


भोपाल : गुरूवार, जुलाई 23, 2020, 15:53 IST

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर कांवरे ने गुरूवार को भोपाल में जिला आयुर्वेद चिकित्सालय के साथ ही आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सक पंजीकरण और नवीनीकरण कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया।

रोगियों को बाहर से दवा नहीं खरीदनी पड़ेगी

श्री कांवरे ने शिवाजी नगर स्थित जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में भर्ती और ओपीडी में उपस्थित रोगियों से बात की। एक महिला रोगी द्वारा यह बताये जाने पर कि कुछ दवाइयाँ अस्पताल से मिलती हैं कुछ बाजार से खरीदते हैं। इस पर आयुष मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को सभी दवाएँ अस्पताल से ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। श्री कांवरे ने भर्ती रोगियों के स्वास्थ्य की जानकारी के साथ वहाँ उपलब्ध सेवाओं के बारे में भी पूछा। आयुष मंत्री ने पंचकर्म की जानकारी भी ली। प्रबंधन ने बताया कि फिलहाल कोविड के चलते पंचकर्म बंद है।

रजिस्ट्रेशन में भ्रष्टाचार पर होगी कड़ी कार्रवाई

मंत्री श्री कांवरे ने बेतवा अपार्टमेंट स्थित आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सक पंजीकरण और नवीनीकरण कार्यालय का भी मुआयना किया। पंजीयन के लिये आये हुए दो बीएएमएस चिकित्सकों से उन्होंने पूछा की पंजीयन में किसी तरह की असुविधा का सामना तो नहीं करना पड़ रहा। आयुष मंत्री ने कहा कि आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सकों के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में यदि कोई शिकायत मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी। मंत्री श्री कांवरे कार्यालय के शिकायत प्रकोष्ठ में भी गये और वहां उपस्थित शिकायतकर्ता से बात की। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी शिकायत पर कार्यवाही की गई और वह जाँच से संतुष्ट है। श्री कांवरे ने आयुर्वेद की डिग्री प्राप्त आवेदकों से फोन पर चर्चा भी की।


सुनीता दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here