पुलिस मामले की जांच कर रही है. (Demo Pic)
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आरक्षक ने अश्लील वीडियो भी बनाया. फिर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर देने की धमकी देकर लगातार महिला से शारीरिक संबंध बना रहा था.
माना स्थित चौथी बटालियन में पदस्थ आरक्षक विनीत सूर्यवंशी का अपने ही एक साथी हवलदार के घर आना जाना था. इस बात का फायदा उठाकर उसने अपने साथी हवलदार की पत्नी के साथ घर में घुसकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया. फिर इसका वीडियो भी तैयार कर लिया था. ये घटना पिछले साल 2 जुलाई की है. घटना वाले दिन हवलदार ड्यूटी पर गया हुआ था. इसी दौरान आरोपी आरक्षक विनित सूर्यवंशी उनके घर पहुंचा. महिला इस दौरान घर पर अकेली थी. मौके का फायदा उठाकर उसने जबरन साथी हवलदार की पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाए. इस दौरान उसने अंतरंग पलों का वीडियो भी बना लिया.
वीडियो को वायरल करने की देता था धमकी
आरोपी आरक्षक अश्लील वीडियो को वायरल कर देने की धमकी देकर लगातार महिला को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था. उसके कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया. आरोपी आरक्षक ने पीड़ित महिला को इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी. परेशान पीड़िता ने घटना अपने पति को बता. इसके बाद माना थाने में मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल आरोपी आरक्षक की तलाश की जा रही है. माना सीएसपी लाल चंद मोहिले का कहना है आरोपी आरक्षक सीएएफ का जवान है. उसने अपने साथी हवलदार की पत्नी के साथ बलात्कार किया है. इसकी शिकायत महिला ने थाने में दर्ज कराई है. आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.
ये भी पढ़ें:
बघेल सरकार का बड़ा फैसला, गर्मी की छुट्टियों में भी बच्चों को मिलेगा मिड-डे-मील का सूखा राशन
छत्तीसगढ़: 7 साल पहले आज ही के दिन ‘लाल’ हुआ था झीरम, वो मंजर याद कर होती है सिहरन
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 25, 2020, 3:16 PM IST


