नोएडा के बाद अब गाजियाबाद ने भी दिल्ली बॉर्डर किया सील, सिर्फ पास वालों को एंट्री – Delhi ghaziabad border seal lockdown coronavirus new cases pass entry

  • दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर सील
  • बढ़ते मामलों के बीच फैसला

कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ता हुआ देख गाजियाबाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. सोमवार को गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर सील करने का आदेश दे दिया है. डीएम के अनुसार, गाजियाबाद में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के केस को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.

हालांकि, इस दौरान उन लोगों को एंट्री की इजाजत मिलेगी जिनके पास पास होगा. इसके अलावा जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को भी गाजियाबाद में एंट्री दी जाएगी.

1_052520031815.jpg

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

आपको बता दें कि गाजियाबाद में कोरोना वायरस के अबतक 230 से अधिक केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से अधिकतर पिछले एक हफ्ते में सामने आए हैं. जिले में अबतक दो लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत भी हो चुकी है.

गाजियाबाद से पहले नोएडा ने भी दिल्ली से जुड़े बॉर्डर को बंद ही रहने का आदेश दिया था. दिल्ली की ओर से भले ही बॉर्डर खोल दिए गए हैं, लेकिन नोएडा ने अपने बॉर्डर नहीं खोले हैं. हालांकि, गाजियाबाद की तरह ही यहां भी पास वाले लोगों और जरूरी कार्य से जुड़े लोगों को एंट्री दी जा रही है.

नोएडा में अभी भी बिना पास एंट्री नहीं, डीएम ने जारी किए नए दिशा-निर्देश

2_052520031847.jpg

दरअसल, ना सिर्फ गाजियाबाद-नोएडा बल्कि दिल्ली में भी बीते दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में उछाल आया है. ऐसे में लॉकडाउन में मिली ढील के कारण लोगों को इधर-उधर आनाजाना भी शुरू हो गया है. यही कारण है कि अधिक ढील मिलने के साथ हो प्रशासन की ओर से कड़ा रुख बरता जा रहा है.

बीते दिनों दिल्ली की सड़कों पर लॉकडाउन में छूट के बाद भारी जाम देखने को मिला था. कई जगह तो गाड़ियों की लंबी कतारें भी दिखी थीं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here