आरक्षक श्री धुर्वे के निधन पर परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने दी श्रद्धांजलि
भोपाल : गुरूवार, अप्रैल 15, 2021, 18:41 IST
परिवहन एवं राजस्व मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने परिवहन आरक्षक श्री प्रदीप धुर्वे के देहावसान पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि स्व. श्री धुर्वे की आत्मा को शांति दे एवं उनके परिजनों को इस असामयिक दु:खद घटना को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करे।
श्री प्रदीप धुर्वे की विगत दिनों कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई थी। श्री धुर्वे छिन्दवाड़ा के रांजना चेक-पोस्ट पर पदस्थ थे।
मुकेश दुबे
Source link