आर्थिक मामलों के लिये मंत्रि-परिषद् समिति का गठन


आर्थिक मामलों के लिये मंत्रि-परिषद् समिति का गठन


 


भोपाल : मंगलवार, अगस्त 4, 2020, 17:55 IST

राज्य शासन ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों के लिये मंत्रि-परिषद् समिति का गठन किया है।

समिति में गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग मंत्री श्री गोपाल भार्गव, जल-संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, आदिम-जाति कल्याण, अनुसूचित-जाति कल्याण विभाग मंत्री कु. मीना सिंह माण्डवे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री श्री एंदल सिंह कंषाना तथा लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री श्री सुरेश धाकड़ समिति के सदस्य होंगे।

मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन इस समिति के सचिव होंगे तथा प्रमुख सचिव वित्त विभाग समिति के समन्वयक होंगे।


नीरज शर्मा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here