इंदौर। फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश की कार्यशैली और व्यवहार को लेकर अधिवक्ताओं ने विरोध जताया। जिला कोर्ट और हाईकोर्ट के अधिवक्ता संघों के प्रतिनिधियों ने प्रशासनिक न्यायाधीश से मुलाकात कर अपनी शिकायतें रखीं। वकीलों का आरोप है कि प्रधान न्यायाधीश का बातचीत करने का तरीका और आचरण उचित नहीं है। अधिवक्ताओं के मुताबिक, इस संबंध में पहले भी हाईकोर्ट में दो बार शिकायत की जा चुकी है।जिला अभिभाषक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो कार्य बहिष्कार या अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया जा सकता है। वहीं, प्रधान न्यायाधीश ने भविष्य में अपने व्यवहार में सुधार करने का आश्वासन दिया है। आगे की रणनीति दोनों अधिवक्ता संघों की बैठक में तय की जाएगी। इस प्रदर्शन में संस्था ‘पौरुष’ ने भी कोर्ट के मुख्य द्वार पर नारेबाजी कर अधिवक्ताओं का समर्थन किया और न्याय व्यवस्था में सभी पक्षों के साथ सम्मानजनक व्यवहार की मांग उठाई।
बाइट: अशोक दशोरा, एडवोकेट