शाहगढ़ में वन विभाग की टीम पर अतिक्रमणकारियों का हमला, ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास, दो वनकर्मी घायल

सागर शाहगढ़ वन भूमि पर अतिक्रमण रोकने गई वन विभाग की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। हमले में उप वन परिक्षेत्र अधिकारी सहित दो वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना रविवार रात शाहगढ़ वन परिक्षेत्र के छोटे बंधा की है। जानकारी के अनुसार वन भूमि पर ट्रैक्टर से अतिक्रमण किया जा रहा था। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रोकने का प्रयास किया तो अतिक्रमणकारियों ने विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया गया और लाठी-डंडों से मारपीट की गई।हमले में शाहगढ़ उप वन परिक्षेत्र अधिकारी शैलेंद्र तिवारी और वनकर्मी नारायण सिंह पलिया गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से शैलेंद्र तिवारी की हालत गंभीर होने पर उन्हें सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।वन विभाग की शिकायत पर शाहगढ़ थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/10/2053885.mp4

बाइट 1 – शैलेंद्र तिवारी, उप वन परिक्षेत्र अधिकारी, शाहगढ़ घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here