इंदौर से लाये गये घायल तेंदुए ने भोजन-पानी ग्रहण किया


इंदौर से लाये गये घायल तेंदुए ने भोजन-पानी ग्रहण किया


 


भोपाल : रविवार, अक्टूबर 11, 2020, 17:58 IST

कमला नेहरू संग्रहालय इंदौर से शनिवार को घायल और आँखों की रोशनी खो चुके एक तेंदुए को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू भोपाल लाया गया। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान संचालक ने बताया कि घायल तेंदुए को चिकित्सीय देख-रेख में वन विहार में रखा गया है। इस तेंदुए ने वन विहार में आने के बाद पानी पिया ओर रहवास में आराम किया। आज शनिवार को उसने भोजन और पानी ग्रहण किया।

उल्लेखनीय है कि यह तेंदुआ वन परिक्षेत्र इंदौर के ग्राम नयापुरा कक्ष क्रमांक-222 में 10 जुलाई, 2020 को गंभीर घायल अवस्था में मिला था। इसका भोपाल स्थित पशु चिकित्सालय सीटी स्कैन में 21 सितम्बर, 2020 को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया था।


ऋषभ जैन 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here