इराक: बगदाद में फिर हमला, अमेरिकी दूतावास के पास दागी गई तीन रॉकेट – Rockets hit near us embassy baghdad iraq green zone america

  • US दूतावास के पास रॉकेट दागी गई
  • पहले भी हो चुका है ग्रीन जोन में हमला

इराकी राजधानी के हाई-सिक्योरिटी ग्रीन जोन में अमेरिकी दूतावास के पास तीन रॉकेट दागी गई है. सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास तीन रॉकेट से इस हमले को अंजाम दिया गया है.

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल हताहतों की कोई जानकारी नहीं है. वहीं रॉकेट दागने के तुरंत बाद पूरे क्षेत्र में रॉकेट दागने का अलार्म बजने लगा. सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को बगदाद के ग्रीन जोन में कत्यूषा रॉकेट गिराए गए. सूत्रों ने कहा कि रॉकेट बगदाद के बाहर जफरनियाह जिले से लॉन्च किए गए थे.

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने कहा था 0 नुकसान, लेकिन ईरानी हमले में घायल हुए थे 11 जवान

पहले भी हुए हमले

नए साल में कई बार ग्रीन जोन में हमले की वारदातें सामने आ चुकी हैं. ईरानी जनरल काशिम सुलेमानी की मौत के बाद से ही ईरान लगातार अमेरिका से बदला लेने के फिराक में है. इससे पहले 4 जनवरी को अमेरिकी दूतावास पर हमला किया गया था. उसके बाद 6 जनवरी को अमेरिकी ठिकाने पर रॉकेट दागे गए.

8 जनवरी को अल असद और इरबिल के दो सैन्य ठिकानों पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइल दागी गए थी. इसके बाद 13 जनवरी को एयरबेस पर हमला किया गया. वहीं 15 जनवरी को भी इराकी एयरबेस पर एक बार रॉकेट से हमला किया गया था. बता दें कि अमेरिका ने ग्रीन-जोन पर हाल के वक्त में इसी तरह के हमलों के लिए ईरान समर्थित अर्धसैनिक समूहों को दोषी ठहराया है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here