उत्तर प्रदेश के इस जिले में नहीं है कोरोना वायरस का एक भी मरीज, ये है वजह – Coronavirus covid 19 uttar pradesh chandauli no corona positive patient tstc

  • चंदौली में अब तक नहीं पहुंच पाया कोरोना वायरस
  • समय पर कर दिए गए थे इलाके के सभी बॉर्डर सील

एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना के कहर से परेशान है. वहीं देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश का एक जिला ऐसा भी है. जहां अभी तक कोरोना का एक भी केस नहीं पाया गया है. जी हां, हम बात कर रहे हैं पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की. इस जनपद में जिला प्रशासन की मुस्तैदी की वजह से अभी तक कोरोना वायरस के संक्रमण का एक भी केस सामने नहीं आया है. जिले से अब तक कुल 591 सैंपल जांच के लिये भेजे गए थे. जिनकी सभी रिपोर्ट निगेटिव आई थी.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

चंदौली सूबे का एकमात्र अभी तक ग्रीन जनपद है. जहां पर कोरोना का एक भी मरीज नहीं है. लेकिन आने वाले दिनों में भी इस जिले को इसी तरह कोरोना फ्री रख पाना जिला प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है. कोरोना के खात्मे को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन का तीसरा दौर चल रहा है और संक्रमितों की तादाद लगातार बढ़ती ही जा रही है.

लेकिन उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में अभी तक कोरोना का एक भी केस नहीं पाया गया है. इसके पीछे का कारण जिला प्रशासन की मुस्तैदी है. दरअसल शुरुआत से ही चंदौली के डीएम नवनीत सिंह चहल ने कुछ इस प्रकार की रणनीति बनाई थी कि कोरोना चंदौली जनपद में दस्तक ना दे सके.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

चंदौली के डीएम नवनीत सिंह चहल का कहना है कि एक तरफ वाराणसी है, दूसरी तरफ बिहार का कैमूर जिला लगता है. मिर्जापुर, सोनभद्र और गाजीपुर भी हमारे बॉर्डर हैं. तो इन सभी बॉर्डर को हमने लॉकडाउन की शुरुआत होते ही सील कर दिया था और इन सभी बॉर्डर पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, पुलिस ऑफिसर की तैनाती और मेडिकल स्टाफ की तैनाती कर दी थी साथ ही साथ इन सभी बॉर्डर पर डॉक्टर के द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही थी.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

इसके अलावा उन्होंने बताया कि जनपद के अंदर भी यह सुनिश्चित किया गया कि लोगों को घरों से बाहर ना निकलना पड़े. इसके लिए राशन, फल और सब्जी के साथ-साथ दवाओं की भी होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई. इन सभी विक्रेताओं के नंबर 24 घंटे के अंदर एक्टिवेट कर दिए गए और यह नंबर पूरे जनपद में फ्लैश करा दिया गया. होम डिलीवरी के लिए ई-रिक्शा की मदद ली गई.

बहरहाल जिला प्रशासन की इन तमाम कवायदों से अभी तक चंदौली जनपद कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा हुआ है. लेकिन यह स्थिति कब तक बरकरार रह पाती है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here