उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री श्री कुशवाह दो दिवसीय ग्वालियर प्रवास पर 


उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री श्री कुशवाह दो दिवसीय ग्वालियर प्रवास पर 


 


भोपाल : मंगलवार, सितम्बर 8, 2020, 20:39 IST

उद्यानिकी  एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह 9 एवं 10 सितम्बर  को  ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। राज्यमंत्री श्री कुशवाहा 9 सितम्बर को सुबह भोपाल से  ग्वालियर पहुचेंगे। ग्वालियर में 9 सितम्बर को  पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक  प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना कार्यक्रम में वीडियो कॉफ्रेंसिंग में शामिल होंगे। दोपहर में ग्वालियर से मौ  जिला भिंड को  रवाना होंगे। दोपहर बाद 2 बजे मौ में आयोजित  स्थानीय  कार्यक्रम में शामिल होकर  शाम को दंगियापुरा पहुंचेंगे। राज्य मंत्री श्री कुशवाह दंगियापुरा में   आम नागरिकों से भेंट कर शाम को वापस ग्वालियर लौटेंगे। राज्य मंत्री श्री कुशवाह  10 सितम्बर को सुबह 10 बजे ग्वालियर से  डबरा को प्रस्थान करेंगे।  पूर्वान्ह 11 बजे डबरा पहुंच कर राज्य मंत्री श्री कुशवाह डबरा  में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेकर दोपहर बाद 3 बजे ग्वालियर पहुचेंगे।  शाम को शाम 5.30 बजे से 7.30 तक  ग्वालियर में आम नागरिकों से भेंट करेंगे।


महेश दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here