Delhi Metro to resume Blue and Pink line services from September 9 – दिल्ली मेट्रो की ब्लू एवं पिंक लाइन पर सेवा आज से होगी बहाल

दिल्ली मेट्रो की ब्लू एवं पिंक लाइन पर सेवा आज से होगी बहाल

करीब 5 महीने बाद आज से शुरु होगी ब्लू एवं पिंक लाइन पर मेट्रो सेवा

नई दिल्ली:

दिल्ली मेट्रो की ब्लू और पिंक लाइन पर सेवा बुधवार से बहाल होगी जो कि कोविड-19 के कारण 171 दिनों तक बंद रही. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. दिल्ली मेट्रो ने संचालन के समय में कटौती और कोविड-19 सुरक्षा उपायों के साथ सोमवार से येलो लाइन पर सेवा बहाल की थी. महामारी के कारण 22 मार्च से ही दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो सेवा रोक दी गई थी.अधिकारियों ने कहा कि रैपिड मेट्रो और येलो लाइन पर सोमवार को संयुक्त रूप से करीब 15,500 लोगों ने यात्रा की. वहीं, मंगलवार को सुबह 11 बजे समाप्त हुई सेवा के जरिए 8,300 लोगों ने यात्रा की.

यह भी पढ़ें

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा, ”मेट्रो सेवा की बहाली के पहले चरण के अंतर्गत दिल्ली मेट्रो 171 दिन बाद बुधवार से अपनी ब्लू लाइन (द्वारका सेक्टर-21 से इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली) और पिंक लाइन (मजलिस पार्क से शिव विहार) पर सेवा शुरू करेगी.” इसके मुताबिक, इन दोनों लाइनों पर सेवाएं सुबह सात से 11 बजे और शाम को चार से रात आठ बजे तक उपलब्ध रहेंगी.

 

VIDEO: सभी एहतियातों के साथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी शुरू हुई मेट्रो

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here