उन्नाव रेप केस: पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत मामले पर फैसला टला – Up unnao rape case kuldeep singh sengar delhi tis hazari court judgment

  • पीड़िता के पिता की हिरासत में हुई थी मौत
  • 4 मार्च को तीस हजारी कोर्ट सुनाएगा फैसला
  • आजीवान कारावस की सजा भुगत रहा सेंगर

उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में तीस हजारी कोर्ट में फैसला टल गया है. इस मामले की सुनवाई कर चुके विशेष जज धर्मेश शर्मा अब 4 मार्च को फैसला सुनाएंगे. इस मामले में कोर्ट ने कुलदीप सेंगर, उसके भाई अतुल, अशोक सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक कामता प्रसाद, सिपाही आमिर खान और छह अन्य के खिलाफ आरोप तय कर रखा है. इस मालमे में कुल 11 आरोपी हैं.

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में अदालत ने भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दोषी मानते हुए 20 दिसंबर 2019 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. पीड़िता के पिता की न्यायिक हिरासत में 9 अप्रैल 2018 में मौत हो गई थी.

सीबीआई ने इस मामले में कुलदीप सिंह सेंगर समेत अन्य कई लोगों पर पीड़िता के पिता की हत्या का चार्जशीट दाखिल किया और इसी पर बहस की. इस मामले से जुड़े 8 केस से जुड़े अन्य मामलों के साथ सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली ट्रांसफर किया गया था.

यह भी पढ़ें: उन्नाव रेप के दोषी कुलदीप सेंगर की विधानसभा सदस्यता खत्म, अब नहीं रहा विधायक

इस मामले में सीबीआई ने आरोपों को साबित करने के लिए पीड़िता के चाचा, मां, बहन व पिता के सहकर्मी समेत 55 गवाहों के बयान दर्ज करवाए तो वहीं बचाव पक्ष ने नौ गवाहों को पेश किया. सीबीआई के मुताबिक तीन अप्रैल 2018 को पीड़िता के पिता के साथ आरोपी शशि प्रताप सिंह ने झगड़ा किया था. सीबीआई ने अपने आरोप पत्र में कहा कि मृतक व उसका सहकर्मी उस दिन अपने गांव माखी लौट रहे थे.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here