उपचुनाव: मरवाही से डॉ. गंभीर सिंह होंगे BJP प्रत्‍याशी, कांग्रेस ने कही ये बात | raipur – News in Hindi

उपचुनाव: मरवाही से डॉ. गंभीर सिंह होंगे BJP प्रत्‍याशी, कांग्रेस ने कही ये बात

इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस पूरा जोर लगा रही हैं.

भाजपा (BJP) ने मरवाही विधनसभा उपचुनाव (Marwahi Assembly By-poll) के लिए डॉ. गंभीर सिंह (Dr. Gambhir Singh) को अपना उम्‍मीदवार बनाया है.

  • News18Hindi

  • Last Updated:
    October 11, 2020, 9:38 PM IST

रायपुर. छत्‍तीसगढ़ की मरवाही विधनसभा सीट (Marwahi Assembly Seat) पर उपचुनाव होना है. इसके लिए भाजपा ने डॉ. गंभीर सिंह (Dr. Gambhir Singh) को अपना उम्‍मीदवार घोषित कर दिया है. वहीं, भाजपा के उम्‍मीदवार के ऐलान के बाद कांग्रेस ने बड़ा बयान दिया है. कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि चुनाव समिति की बैठक में संभावित नामों पर चर्चा हो चुकी है और हाई कमान के फैसले के बाद कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी. हालांकि चर्चा है कि कांग्रेस भी किसी डॉक्‍टर उम्‍मीदवार पर दांव खेलेगी. जबकि जोगी कांग्रेस में भी मरवाही उपचुनाव की कमान डॉक्टर के ही हाथों में है. पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पत्नी डॉ. रेणु जोगी यहां चुनाव प्रचार की कमान संभाल रही है जो कि मरवाही में स्वास्थ्य को लेकर काम कर चुकी हैं.

दरअसल, मरवाही में इस चुनाव में प्रत्याशी चयन सबसे अहम होने वाला है, क्योंकि पेंड्रा और मरवाही जैसे क्षेत्रों के साथ दो भागों में बंटे इस विधानसभा सीट पर आज तक एक भाग के ही प्रत्याशी का दबदबा रहा है और यही वजह है कि दिवंगत अजीत जोगी और उनका परिवार पिछले कई चुनावों में मरवाही के दम पर जीतते आए हैं.

10 नवंबर को आएंगे नतीजे
बता दें कि मरवाही सीट पर 3 नवंबर को मतदान होगा, तो वहीं 10 नवंबर को मतों की गणना की जाएगी. चुनाव आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, 16 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख होगी. 19 अक्टूबर तक नामांकन वापसी की प्रकिया की जाएगी. 286 मतदान केन्द्रों में वोट पड़ेंगे. कुल 126 संवेदनशील मतदान केन्द्र हैं. निर्वाचन आयोग के निर्देश के मुताबिक, कोरोना महामारी के कारण मतदान केन्द्र में अधिकतम मतदाताओं की संख्या 1 हजार तक होगी. सभी मतदान केन्द्रों को मतदान के एक दिन पहले सैनिटाइज किया जाएगा.मतदाताओं की पहचान मतदाता फोटो परिचय पत्र और आयोग द्वारा मान्य किए गए दस्तावेजों के माध्यम से होगी. सभी मतदान केन्द्रों में हाथ धोने के लिए साबुन और पानी की व्यवस्था रहेगी. मतदान केन्द्र में घुसने से हाथों को सैनिटाइज करने के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी. मतदान केन्द्र में प्रवेश से पहले थर्मल स्कैन किया जाएगा. मतदान के लिए कतार में लगे मतदाताओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा. मतदान करने वाले हर मतदाता को मास्क पहनना अनिवार्य होगा.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here