Last Updated:
बस्तर में किसान सूरदास मौर्य फूलगोभी और गेंदे की सहफसली खेती कर रहे हैं, जिससे उन्हें अच्छे मुनाफे की उम्मीद है. फूलगोभी का भाव 50 रुपये प्रति किलो और गेंदे का भाव 60 से 100 रुपये प्रति किलो तक चल रहा है. किसान ने बताया कि कैसे कम खर्च में आप भी खेती कर सकते हैं जिससे आपकी आय में इजाफा होगा.
बस्तर में एक किसान फूलगोभी और गेंदे की सहफसली खेती कर रहे हैं, जिससे उन्हें अच्छे मुनाफे की उम्मीद है. इस समय फूलगोभी का भाव 50 रुपये प्रति किलो है, जबकि गेंदे का भाव 60 से 100 रुपये प्रति किलो तक चल रहा है. किसान सूरदास मौर्य बस्तर में लगभग छह एकड़ में फूलगोभी और गेंदे की सहफसली खेती कर रहे हैं. इस खेती में कम जोखिम होता है, क्योंकि एक फसल खराब होने पर दूसरी फसल से नुकसान की भरपाई हो जाती है.
किसान सूरदास मौर्य ने बताया कि उन्होंने खेत की दो से तीन बार जुताई की और फिर रोटावेटर चलाया. इसके बाद चार फीट की दूरी पर बेड बनाए गए, जिन पर फूलगोभी और गेंदे की तैयार नर्सरी के पौधे लगाए गए. पौधे से पौधे की दूरी एक फीट रखी गई है. फूलगोभी हाइब्रिड वैरायटी की है, जबकि गेंदा कोलकाता वैरायटी का है. इस खेती में लगभग 50 से 60 हजार रुपये का खर्च आया है.
खाद और दवाइयों का उपयोग
किसान ने फसल में डीएपी, गोबर खाद, यूरिया, पोटाश और 19:19 खाद का इस्तेमाल किया है. उन्होंने बताया कि फूलगोभी में पत्ता छेद और कीड़े लगते हैं, जबकि गेंदे में पौधा सूखने की बीमारी दिखाई देती है, जिसके लिए वे दवाइयों का छिड़काव करते हैं.
1 लाख रुपए से ज्यादा का मुनाफा
आने वाले महीनों में दुर्गा पूजा और दिवाली के दौरान गेंदे की फसल तैयार होगी, जिससे किसान को अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है. 45 दिन में फूलगोभी की फसल तैयार हो जाती है, जिससे लगभग 50,000 रुपये का मुनाफा होने की संभावना है. कुल मिलाकर, छह एकड़ में गेंदा और फूलगोभी की फसल से लगभग 1 लाख से 1 लाख 30 हजार रुपये तक का मुनाफा होने की उम्मीद है. सहफसली खेती में 60 दिन में गोभी तैयार हो जाती है और उसके बाद 3 महीने तक गेंदे की फसल चलती है, जिससे जमीन खाली नहीं रहती है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…
और पढ़ें
Source link