
भोपाल, ब्यूरो। सुनो मेरे भांजे-भांजियों एक साल में शासकीय भर्तियां शुरू हो गई हैं, आवेदन लेना शुरू हो गए हैं, एक साल में एक लाख भर्तियां की जाएंगी। 15 अगस्त कर शासकीय पदों पर एक लाख भर्तियां की जाएंगी। तैयारी शुरू कर दो। यह कहना है शिवराज सिंह चौहान का। सीएम शिवराज ने कह दिया है…तैयारी शुरू कर दो…सरकारी नौकरी की तैयारी… इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि 15 अगस्त तक मध्यप्रदेश में एक लाख सरकारी पदों पर भर्तियां की जाएंगी। सुनों मेरे भांजे-भांजियों एक साल में शासकीय भर्तियां शुरू हो गई हैं, आवेदन लेना शुरू हो गए हैं, एक साल में एक लाख भर्तियां की जाएंगी। 15 अगस्त कर शासकीय पदों पर एक लाख भर्तियां की जाएंगी। तैयारी शुरू कर दो…वर्ष 2003 से पहले मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरियां सिफारिशों और रिश्वत के बूते लगती थीं, लेकिन सीएम शिवराज के राज में सिफारिशी लालों के दिन लद गए.. अब नौकरी पढ़ाई मेहनत और योग्यता के बूते मिलती है…यही शिवराज का राज…
इतने पदों पर होगी भर्ती
प्रथम श्रेणी के 1339
द्वितीय श्रेणी के 20915
और तृतीय श्रेणी के 70851 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा
चतुर्थ श्रेणी के हजारों पद आऊट सोर्स के जरिए भरे जाएंगे।

