एनीमिया मुक्त भारत अभियान के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश पुन: देश में अव्वल


एनीमिया मुक्त भारत अभियान के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश पुन: देश में अव्वल


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी बधाई
 


भोपाल : बुधवार, जून 2, 2021, 21:46 IST

एनीमिया मुक्त भारत अभियान में मध्यप्रदेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। एनीमिया मुक्त भारत के वर्ष 2020-21 के इण्डेक्स में मध्यप्रदेश प्रथम रहा है। वर्ष 2019-20 में भी मध्यप्रदेश प्रथम स्थान पर था। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने एनीमिया मुक्त भारत अभियान में प्रदेश को प्रथम स्थान मिलने पर संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

वर्ष 2020-21 के एनीमिया मुक्त भारत स्कोर-कार्ड में मध्यप्रदेश को मिली प्रथम रैंक में 64.1 प्रतिशत वेल्यू आँकी गई है, जो पूरे देश में सर्वाधिक है। प्रदेश में आयरन फोलिक एसिड कव्हरेज अंतर्गत 6 से 59 माह के बच्चों का कव्हरेज 36.3 प्रतिशत, 5 से 9 वर्ष के बच्चों का कव्हरेज 71.6 प्रतिशत, 10 से 19 वर्ष के बच्चों का कव्हरेज 66.3 प्रतिशत, गर्भवती महिलाओं का कव्हरेज 95 प्रतिशत और धात्री माताओं का कव्हरेज 51.3 प्रतिशत रहा, जो अन्य प्रांतों से अधिक है।


मुकेश दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here