ओडिशाः लॉकडाउन में चोरी की SUV से जगन्नाथ मंदिर पहुंचा पुलिस इंस्पेक्टर, निलंबित – Odisha cop use stolen vehicle to visit jaganath mandir in puri enter forcibly amid lockdown suspended

  • चोरी की एसयूवी से पुरी पहुंच गया इंस्पेक्टर
  • मामला सामने के बाद पुलिसकर्मी निलंबित

ओडिशा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. कोरोना लॉकडाउन के बीच एक पुलिसकर्मी जगन्नाथ मंदिर जाने के लिए चोरी की गाड़ी से पुरी पहुंच गया. पकड़े जाने के बाद उस पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है.

ओडिशा के जाजपुर जिले के बडचाना से पुरी जाने को लेकर 150 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए पुलिसकर्मी ने चुराई गई एसयूवी का उपयोग किया. पुलिसकर्मी की पहचान बडचाना पुलिस स्टेशन में तैनात इंस्पेक्टर दीपक कुमार जेना के रूप में की गई है. दीपक कुमार को ओडिशा पुलिस के डीजीपी अभय ने गंभीर कदाचार के लिए निलंबित कर दिया है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

बताया जा रहा है कि पुरी जाने के लिए दीपक कुमार ने पुलिस द्वारा जब्त चोरी की गई एसयूवी का इस्तेमाल किया. दिलचस्प बात ये है कि पुलिसकर्मी ने जगन्नाथ मंदिर जाने के लिए चोरी की गाड़ी पर लाल बत्ती लगा रखी थी.

barchana-iic_042120013753.jpegचोरी की एसयूवी

डीआईजी सेंट्रल रेंज आशीष सिंह ने बताया कि दीपक कुमार की छुट्टी नहीं थी और उसने जिला एसपी को पुरी की यात्रा के बारे में सूचित भी नहीं किया था. बताया जा रहा है कि दीपक कुमार श्रीमंदिर में पूजा अर्चना के लिए जा रहा था जबकि कोरोना लॉकडाउन की वजह से मंदिर अभी श्रद्धालुओं के लिए बंद है. इस मामले का तब खुलासा हुआ जब दीपक कुमार को श्री मंदिर में तैनात एक हवलदार ने रोका.

dgp-odisha_042120013544.jpeg

हालांकि, दीपक ने हवलदार को धमकी दी और दक्षिण गेट के माध्यम से अपने परिवार के सदस्यों के साथ श्रीमंदिर में जाने लगा. इसके बाद हवलदार ने सिंह द्वार थाने में शिकायत दर्ज कराई. एफआईआर पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने दीपक को परिवार के सदस्यों के साथ हिरासत में ले लिया.

इस बीच, एसयूवी के मालिक सुशांत दलाई ने दीपक जेना द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे वाहन के बारे में मीडिया के माध्यम से पता चलने के बाद जपुर एसपी और कलेक्टर के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here