ओडिशा से छत्तीसगढ़ की तरफ मुड़ा पानी, ‘भारत का नियाग्रा’ कहे जाने वाले इस वाटर फॉल की लौटी रौनक
Bastar Chitrakote Waterfall: बस्तर की शान और ‘भारत का नियाग्रा’ कहलाने वाला चित्रकोट जलप्रपात एक बार फिर गुलजार हो उठा है. बीते दिनों जलप्रपात पूरी तरह सूख गया था, जिससे पर्यटन पर असर पड़ा था. News 18 द्वारा मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने ओडिशा सरकार से पानी छोड़ने का अनुरोध किया. इसके बाद बॉर्डर क्षेत्र जोरानाला से पानी का बहाव बस्तर की ओर मोड़ा गया, जिससे चित्रकोट में फिर जलधारा बहने लगी है. अब जलप्रपात की खूबसूरती लौट आई है. इसी के साथ यहां बस्तर हेरिटेज मैराथन का आयोजन भी होने जा रहा है, जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है.
Source link