कंगना रनौत के समर्थन में उतरे अमित जोगी, बोले- खूब लड़ी मर्दानी, मनाली वाली रानी! | raipur – News in Hindi

कंगना रनौत के समर्थन में उतरे अमित जोगी, बोले- खूब लड़ी मर्दानी, मनाली वाली रानी!

जनता कांग्रेस के अध्‍यक्ष अमित अजीत जोगी ने किया कंगना रनौत का सपोर्ट.

जनता कांग्रेस के अध्‍यक्ष अमित अजीत जोगी (Amit Ajit Jogi) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का बीएमसी (BMC) मामले में साथ देने का भरोसा दिया है.

रायपुर. बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC)द्वारा बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के पाली हिल रोड पर स्थित मणिकर्णिका फिल्म्स ऑफिस के एक हिस्से को अवैध निर्माण बताते हुए बुधवार को गिरा देने के बाद देशभर में हंगामा मचा हुआ है. इसके बाद शिवसेना और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) देश के लोगों के निशाने पर आ गए हैं. कंगना को न सिर्फ अपने गृह राज्‍य हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार से पूरा समर्थन मिल रहा है बल्कि देशभर से लोग उनकी हिम्‍मत को बढ़ा रहे हैं. इस बीच जनता कांग्रेस के अध्‍यक्ष अमित अजीत जोगी ने कंगना रनौत की तारीफ में जोरदार कसीदे गढ़ते हुए उन्‍हें वीरांगना करार दिया है.

अमित जोगी ने कही ये बात
छत्‍तीसगढ़ के दिवंगत सीएम अजीत जोगी के बेटे और जनता कांग्रेस के अध्‍यक्ष ने कंगना रनौत की तारीफ करते हुए लिखा, ‘खूब लड़ी मर्दानी, मनाली वाली रानी! एक अकेली वीरांगना महाराष्ट्र के पूरे सिस्टम पर भारी पड़ रही है. मणिकर्णिका के मलबा पर नए महाराष्ट्र का निर्माण होगा. इस शुभकामना के साथ जनता कांग्रेस बहन कंगना के साहस को सलाम करती है!

कंगना टीम ने दिया ये जबाव




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here