केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के मध्यप्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश लगातार प्रगति कर रहा है। हरदीप सिंह पुरी के लंबे प्रशासनिक अनुभव का लाभ प्रदेश को मिलेगा। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मध्यप्रदेश पर भरोसा जताने के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने हरदीप सिंह पुरी की ओर से निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया।


