भोपाल निवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय प्रतिनिधियों का स्वागत कर उनके साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समुदाय को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और विकास की योजनाओं से जोड़कर सशक्त बनाना सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का मंत्र धरातल पर साकार हो। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, सावित्री ठाकुर, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष सहित प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/2118368005944230273/photo/1?a=egLgpN6nfrtKhOjXN00&s=19


