कपाट बंद होने से ठीक पहले गुलजार हुआ बदरीनाथ धाम, भक्तों का हुजूम… लगा जबरदस्त जाम – badrinath dham heavy rush joshimath traffic jam uttarakhand ntc amkr

उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में इस समय श्रद्धालुओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. हालांकि, 16 नवंबर को शीतकाल के लिए भगवान बदरीविशाल के कपाट बंद होने जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है. दिवाली का पर्व बीत जाने के बाद भी देश भर से श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं.

मंगलवार सुबह से ही बदरीनाथ धाम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से गुलजार नजर आया. यात्रा के अंतिम दौर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से धाम में रौनक बनी हुई है.

वहीं, बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोशीमठ से आगे मारवाड़ी और विष्णुप्रयाग के बीच जबरदस्त ट्रैफिक जाम देखने को मिला है. 

सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहनों को एक-एक करके निकाला जा रहा है. इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिली हैं और यात्रियों को जाम से जूझना पड़ रहा है.

आमतौर पर हर साल इस समय यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिलती है, लेकिन इस बार यात्रा के अंतिम दिनों तक भी बदरीनाथ धाम में जबरदस्त भीड़ बनी हुई है. रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के साथ बदरीनाथ धाम की यात्रा इस बार नए कीर्तिमान स्थापित करती नजर आ रही है.

—- समाप्त —-


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here