कमलनाथ सरकार ने पूरे नहीं किए वादे तो सड़क पर उतरूंगा, सिंधिया की चेतावनी – Jyotiraditya scindia attacks kamal nath government

  • सिंधिया बोले घोषणापत्र का एक-एक अंश होगा पूरा
  • नहीं तो सड़क पर करेंगे विरोध प्रदर्शन
  • अपनी ही सरकार को सिंधिया क्यों दे रहे हैं चेतावनी?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार घोषणापत्र को पूरी तरह लागू नहीं करती है तो वह सड़क पर उतरेंगे. एक सभा के दौरान उन्होंने कहा ‘घोषणापत्र का एक-एक अंश पूरा होगा और अगर ऐसा नहीं हुआ तो आपके साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सड़क पर उतरेगा.

ज्योतिरादित्य सिंधिया संत रविदास जयंती के अवसर पर टीकमगढ़ जिले में कुडीला गांव में एक सभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने अतिथि शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बने हुए एक साल ही हुए हैं, थोड़ा सब्र रखिये. आपकी बारी आएगी और अगर आपकी बारी नहीं आयी तो मैं आपकी ढाल भी बनूंगा और तलवार भी.

सिंधिया ने कहा, ”मेरे अतिथि शिक्षकों को मैं कहना चाहता हूं. आपकी मांग मैंने चुनाव के पहले भी सुनी थीं. मैंने आपकी आवाज उठाई थी और ये विश्वास मैं आपको दिलाना चाहता हूं कि आपकी मांग जो हमारी सरकार के घोषणापत्र में अंकित है वो घोषणापत्र हमारे लिए हमारा ग्रंथ है.”

उन्होंने अतिथि शिक्षकों को सब्र रखने की सलाह देते हुए कहा, ”अगर उस घोषणापत्र का एक-एक अंग पूरा न हुआ तो अपने को सड़क पर अकेले मत समझना. आपके साथ सड़क पर ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उतरेगा. सरकार अभी बनी है, एक वर्ष हुआ है. थोड़ा सब्र हमारे शिक्षकों को रखना होगा. बारी हमारी आएगी, ये विश्वास, मैं आपको दिलाता हूं और अगर बारी न आये तो चिंता मत करो, आपकी ढाल भी मैं बनूंगा और आपका तलवार भी मैं बनूंगा.”

ये पहली बार नहीं है जब सिंधिया ने मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार पर तल्ख टिप्पणी की हो. इससे पहले भी पिछले साल सार्वजनिक सभाओं में सिंधिया कर्जमाफी और बाढ़ राहत सर्वे को लेकर सवाल उठा चुके हैं.

और पढ़ें- सिंधिया ने दिल्ली की हार को बताया निराशाजनक, कहा- नई विचारधारा की जरूरत

इससे पहले ओरछा के निवाड़ी में सिंधिया ने संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की पराजय दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि देश बदल रहा है इसी तरह लोगों की सोच भी बदल रही है. उन्होंने कहा, ”हमें (कांग्रेस) बदलना होगा और लोगों के बीच नए दृष्टिकोण के साथ पहुंचना होगा.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here