Chhattisgarh News In Hindi : Cg best for American investment, cheap electricity and minerals rich: Baghel | अमेरिकी निवेश के लिए छग सबसे अच्छा, सस्ती बिजली व खनिज भरपूर: बघेल

  • सैनफ्रांसिस्को के सिलिकाॅन वैली और रेड वुड शोर्स में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निवेशकों से की चर्चा 
  • 15 और 16 फरवरी को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में इंडिया कान्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे भूपेश

Dainik Bhaskar

Feb 14, 2020, 03:41 AM IST

सैनफ्रांसिस्को/रायपुर  . मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमेरिका प्रवास के दौरान अमेरिकी निवेशकों को छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोर सेक्टर, आईटी, फूड प्रोसेसिंग, जैव-विविधता सहित अनेक क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। 

वे सेनफ्रांसिस्को के सिलिकाॅन वैली और रेड वुड शोर्स में ऑटो ग्रिड सिस्टम के औद्योगिक प्रतिनिधियों और निवेशकों से चर्चा कर रहे थे। बघेल ने कहा कि राज्य में उद्योगों के लिए भरपूर नैसर्गिक संपदा और मानव संसाधन उपलब्ध हैं। छत्तीसगढ़ में अकूत खनिज, विद्युत, कोयला, लोहा और जल संपदा मौजूद है। छत्तीसगढ़ में सरप्लस बिजली उपलब्ध है। उन्होंने बताया, राज्य की नई उद्योग नीति में उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण बनाने बड़े फैसले लिए गए हैं। पिछड़े क्षेत्रों में उद्योग लगाने के लिए विशेष रियायतें दी जा रही हैं। कृषि और वनोपज आधारित उद्योगों को प्राथमिकता दी जा रही है। टेक महिंद्रा कंपनी के यूएस प्रमुख हर्षुल असनानी ने कहा कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ को एक विकसित और समृद्ध राज्य के रूप में बदलने के अभियान पर निकले हैं। बघेल 15 और 16 फरवरी को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में इंडिया कान्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे। वे 15 फरवरी को प्रजातांत्रिक भारत में जाति और राजनैतिक विषय पर अपने विचार रखेंगे।

भारतीय समुदाय को किया सं‍बोधित, दुनिया की सबसे बड़ी डेटा सेंटर कंपनी इक्विनिक्स का भ्रमण भी किया

मुख्यमंत्री बघेल ने सैनफ्रांसिस्को के इंडिया कम्युनिटी सेंटर, सेनजोस में टीआईई सिलिकाॅन वैली के सम्मेलन में भारतीय समुदाय को भी संबोधित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में निवेश से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर पूछे गए सवालों का जवाब दिया। सीएम ने अधिकारियों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी डेटा सेंटर कंपनी इक्विनिक्स का भ्रमण भी किया। बघेल ने सैनफ्रांसिसको में छत्तीसगढ़ एसोसिएशन आॅफ नार्थ अमेरिका मेंबर्स से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

प्रवासी भारतीयों ने भूपेश का किया स्वागत
प्रवासी भारतीयों ने मुख्यमंत्री का खुलेदिल और गर्मजोशी से स्वागत किया। भारतीयों ने इसे छत्तीसगढ़ को एक विकसित और समृद्ध राज्य के रूप में बदलने का अभियान कहा। राष्ट्रीय ज्ञान आयोग के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा कि मैं भूपेश बघेल का अमेरिका में स्वागत करता हूं। प्रवासी भारतीयों के पास छत्तीसगढ़ को देने के लिए काफी कुछ है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here