कर्नाटक: तीन कश्मीरी छात्रों के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज, PAK समर्थक नारे लगाने का आरोप – Karnataka 3 kashmiri students sedition charges

  • तीनों छात्र निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के
  • आरोपियो का नाम- आमिर, बासित और तालिब

कर्नाटक के हुबली में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन कश्मीरी छात्रों पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है. यह मामला कथित तौर पर पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए जाने पर दर्ज किया गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

हुबली के पुलिस आयुक्त रामास्वामी दिलीप ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा कि तीन संदिग्धों से पाकिस्तान समर्थक व आजादी के नारे शुक्रवार को उनके कॉलेज में लगाए जाने को लेकर पूछताछ की जा रही है.

दिलीप ने कहा कि तीनों की पहचान आमिर, बासित व तालिब के रूप में हुई है. ये कश्मीर के शोपियां जिले के रहने वाले हैं. इन पर केएलईएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की शिकायत परराष्ट्र विरोधी नारे लगाकर सामुदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने को लेकर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 124 की तहत मामला दर्ज किया गया है. यह धारा राज्य के खिलाफ अपराधों से जुड़ी है.

संस्थान के प्राचार्य बसवराज अनामी ने पुलिस से शिकायत की कि प्रथम वर्ष के छात्रों को केंद्र सरकार के कोटे के तहत प्रवेश मिला है.

दिलीप ने शिकायत के हवाले से कहा कि यह घटना तब हुई जब कॉलेज में शुक्रवार को पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक समारोह आयोजित किया गया था. वे इस कार्यक्रम में शामिल होने के बजाय हॉस्टल में पाकिस्तान समर्थक नारे लगाते हुए वीडियो बना रहे थे.

ये भी पढ़ें- शरजील पर कसेगा शिकंजा, NSA लगाने की तैयारी में यूपी पुलिस

प्राचार्य को इस घटना की जानकारी शनिवार को वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पता चली. दिलीप ने कहा कि प्राचार्य द्वारा वीडियो को देखे जाने व उनके कार्य को लेकर सवाल करने के बाद कॉलेज ने तीनों छात्रों को लंबित जांच तक इंस्टीट्यूट से निलंबित कर दिया है.

ये भी पढ़ें- उर्वशी चूड़ावाला ने दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका, राजद्रोह का है आरोप

पाकिस्तान समर्थक और भारत विरोधी नारे लगाने के लिए छात्रों की निंदा करते हुए राज्य के उद्योग मंत्री जगदीश शेट्टार ने कहा कि सरकार किसी के द्वारा इस तरह की राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here