कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर – South kashmir kulgam guddar area two militants were killed in brief exchange of firing

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है. इन्होंने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया. कुलगाम जिले के गुदर इलाके में रविवार शाम को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया. मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच लगातार गोलीबारी हुई. हालांकि, खबर आ रही है कि अभी भी दोनों तरफ से गोलीबारी जारी रही है.

वहीं बीते दिन जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाकर्मियों ने एनकाउंटर में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था. मरने वाले तीन आतंकियों में से एक प्रमुख आतंकी का सहयोगी बताया गया, जबकि दो अन्य आतंकियों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई थी.

पुलिस सूत्रों को जानकारी मिली थी कि अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे हैं. इस जानकारी के आधार पर उन्होंने इलाके की घेराबंदी की. सुरक्षाकर्मियों ने इलाके को चारो तरफ से घेर कर एनकाउंटर शुरू किया. दोनों तरफ से गोलीबारी होती रही और आखिरकार तीन आतंकियों को मार गिराया गया.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here