किल कोरोना अभियान में 56.81 लाख घरों का सर्वे पूर्ण


किल कोरोना अभियान में 56.81 लाख घरों का सर्वे पूर्ण


दो करोड़ 90 लाख आबादी कवर हुई 


भोपाल : सोमवार, जुलाई 6, 2020, 19:13 IST

प्रदेश में ‘किल कोरोना अभियान’ पूरी गति से चल रहा है। अभियान में अभी तक 56 लाख 81 हजार घरों का सर्वे किया गया है। सर्वे में दो करोड़ 90 लाख 63 की आबादी कवर हुई है। इस दौरान कोरोना संक्रमण से 31 हजार 584 व्यक्ति संदिग्ध पाये गये हैं। इसके अलावा 12 हजार 63 व्यक्ति अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गये हैं। मलेरिया के 983 और डेंगू के 16 संदिग्ध मरीज भी पाए गये हैं। इन सभी मरीजों का उचित ईलाज किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश से कोरोना को पूरी तरह से समाप्त करने के लिये एक जुलाई से 15 जुलाई तक किल कोरोना अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान में डोर-टू-डोर सर्वे कर संदिग्ध मरीजों की पहचान की जा रही है ताकि उनका ईलाज किया जा सके। प्रदेश में 3.66 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट और रिकवरी रेट 75.5 प्रतिशत है।

मुरैना और शिवपुरी जिले में कोरोना के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए शासन स्तर से इन जिलों पर विशेष नजर रखी जा रही है। मुरैना में पॉजिटिविटी रेट 9.59 प्रतिशत पाया गया है। मुरैना में मृत्यु दर 0.73 प्रतिशत है। मुरैना में किल कोरोना अभियान में 73 हजार 739 घरों का सर्वे किया गया है जिसमें 5 लाख 61 हजार 352 आबादी कवर हुई है। शिवपुरी जिलें में पॉजिटिविटी रेट 2.05 प्रतिशत है। यहां कोई मृत्यु रिकार्ड नहीं हुई है। रिकवरी रेट 45.2 प्रतिशत है। जो राज्य के औसत से कम है। रिकवरी रेट बढ़ाने के सभी संभव प्रयास किये जा रहे है।


राजेश बैन


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here