किसान चिन्ता न करें, सरकार उनके साथ है : मुख्यमंत्री श्री चौहान


किसान चिन्ता न करें, सरकार उनके साथ है : मुख्यमंत्री श्री चौहान


 


भोपाल : शुक्रवार, मार्च 27, 2020, 21:47 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के किसानों से कहा है कि कोरोना संकट के साथ ही इन दिनों हुई बारिश तथा कहीं-कहीं ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान से किसानों पर दोहरी मार पड़ी है। ‘मैं तुरंत आपके बीच नहीं पहुँच पा रहा हूँ, परंतु सरकार आपके साथ है। संकट की इस घड़ी में सरकार आपकी हरसंभव मदद करेगी।’

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर होस्टल्स आदि में रह रहे विद्यार्थियों से कहा है कि वे भी चिन्ता न करें। उनके लिये भोजन सामग्री आदि आवश्यक व्यवस्थाएँ सरकार द्वारा की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के बाहर काम पर गये मजदूर और किसानों से कहा है कि वे भी निश्चिंत रहें। वे जहाँ हैं, वहीं उनके भोजन, आवास आदि की व्यवस्थाएँ संबंधित प्रदेश सरकार से समन्वय कर की जा रही हैं।


पंकज मित्तल

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here