कृषि मंत्री श्री पटेल ने फसल बीमा योजना के प्रचार रथों को दिखाई हरी-झण्डी


कृषि मंत्री श्री पटेल ने फसल बीमा योजना के प्रचार रथों को दिखाई हरी-झण्डी


 


भोपाल : गुरूवार, दिसम्बर 24, 2020, 20:32 IST

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने मंत्रालय से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिये प्रचार रथों को हरी-झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव कृषि श्री अजीत केसरी, संचालक कृषि सुश्री प्रीति मैथिल भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिकतम किसानों को रबी फसल 2020-21 अंतर्गत बीमा योजना से लाभान्वित करने के लिये प्रदेश के सभी 52 जिलों में 104 प्रचार-रथ आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे। प्रत्येक जिले में 2-2 प्रचार रथ किसानों को फसल बीमा योजना की पात्रता, बीमे की अंतिम तिथि, क्षतिपूर्ति की प्रक्रिया आदि की जानकारी प्रदान कर किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिये प्रोत्साहित करने का कार्य करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिये सभी किसानों को 31 दिसम्बर तक बीमा कराना जरूरी है।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here