कृषि वैज्ञानिक खेतों का भ्रमण कर किसानों को दें उचित सलाह


कृषि वैज्ञानिक खेतों का भ्रमण कर किसानों को दें उचित सलाह – मंत्री श्री पटेल


होशंगाबाद के बानापुरा में श्री पटेल ने किया खेतों का भ्रमण 


भोपाल : शुक्रवार, जुलाई 10, 2020, 19:37 IST

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कृषि वैज्ञानिकों को नियमित रूप से किसानों के खेतों का भ्रमण कर उन्हें उन्नत खेती की उचित सलाह देने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि किसानों को उनकी उपज में वृद्धि एवं गुणवत्ता के लिए कृषि वैज्ञानिक आवश्यक मार्गदर्शन के साथ उन्नत खेती के गुर भी बतायें।

मंत्री श्री पटेल ने होशंगाबाद जिले के बानापुरा गाँव के खेतों में भ्रमण कर किसानों द्वारा उत्पादित की जा रही मक्का फसल का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि जिले में यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहेगी। किसी को भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। मंत्री श्री पटेल ने संचालक कृषि को बानापुरा इटारसी और पिपरिया में यूरिया की 3 रैक उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सिवनी-मालवा विधायक श्री प्रेमशंकर वर्मा उनके साथ थे।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here