केंद्र सरकार ने मानी CM बघेल की बात तो बिलासपुर से भी उड़ेंगे हवाई जहाज | raipur – News in Hindi

केंद्र सरकार ने मानी CM बघेल की बात तो बिलासपुर से भी उड़ेंगे हवाई जहाज

सीएम भुपेश बघेल ने जगदलपुर से हवाई सेवा शुरू होने पर जनता को बधाई दी.

हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर विमान सेवा (Filght from Raipur) शुरू होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (Bilaspur) को भी हवाई मार्ग से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार को लिखा पत्र.

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Flight from Raipur) और प्रमुख शहर जगदलपुर से हैदराबाद तक के लिए विमान सेवा शुरू होने के बाद अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने राज्य के अन्य शहरों को भी हवाई मार्ग से जोड़ने की मांग उठाई है. मुख्यमंत्री ने आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Union Minister HS Puri) को इस बाबत पत्र लिखा. इस पत्र में उन्होंने बिलासपुर को दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे देश के प्रमुख महानगरों से जोड़ने के लिए हवाई सेवा शुरू करने की मांग की है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय  मंत्री हरदीप सिंह पुरी को लिखे पत्र में हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर विमान सेवा शुरू करने के लिए धन्यवाद दिया. साथ ही बिलासपुर को प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र का प्रमुख केंद्र बताते हुए यहां से भी हवाई सेवा शुरू करने की मांग की है. सीएम ने अपने पत्र में कहा है कि बिलासपुर छत्तीसगढ़ राज्य के उत्तरी क्षेत्र का प्रमुख  वाणिज्यिक एवं व्यावसायिक केन्द्र है. बिलासपुर राज्य के उत्तरी जिलों को जोड़ता है. यहां साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड का मुख्यालय और साउथ ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे का जोन मुख्यालय तथा बिलासपुर रेल्वे डिवीजन के अलावा यह  देश में विद्युत उत्पादन का महत्वपूर्ण केन्द्रों में से एक है.

सीएम बघेल ने बिलासपुर को हवाई मार्ग से जोड़ने के कई अन्य कारण भी गिनाए हैं. उन्होंने केंद्र सरकार को लिखे अपने पत्र में कहा है कि इस शहर के समीप सीपत में NTPC सहित पड़ोसी जिले जांजगीर चांपा एवं कोरबा में कई विद्युत उत्पादन संयत्र संचालित हैं. इसके अलावा बिलासपुर के आस-पास कई औद्योगिक क्षेत्र हैं, जिनकी राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूूर्ण भागीदारी है.  भूपेश बघेल ने अपने पत्र में लिखा है कि यदि बिलासपुर को दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता जैसे मेट्रोपोलियन सिटी से हवाई सेवा से जोड़ दिया जाता है तो इससे रीजनल एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी. साथ ही देश की अर्थव्यवस्था, व्यापार, व्यवसाय, पर्यटन स्वास्थ्य तथा सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here