US-based Institute report claims China attacked Indian satellites several times | भारत समेत इन देशों को ‘अंधा-बहरा’ बनाना चाहता है चीन, किए ये खतरनाक इंतजाम

नई दिल्‍ली: चीन ने 2007 से 2018 के बीच कई साइबर हमले किए हैं, इसमें उसने Indian satellite communication को भी निशाना बनाया है. ये जानकारी अमेरिका स्थित चीन एयरोस्पेस स्टडीज इंस्टीट्यूट (CASI) की एक रिपोर्ट में सामने आई है. चीन ने भारतीय सैटेलाइट पर यह हमला 2017 में किया था. हालांकि इसरो ने यह सुनिश्चित किया कि इन साइबर हमलों से इनके सिस्‍टम पर असर न आए. 

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के पास जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट (GEO) से स्‍पेस सिस्‍टम्‍स को खतरे में डालने वाली कई काउंटर-स्पेस टेक्नोलॉजी हैं. वहीं भारत ने 2019 में अपनी एंटी-सैटेलाइट मिसाइल टेक्‍नॉलॉजी की क्षमताओं का प्रदर्शन कर दिखा दिया था कि देश, दुश्मन उपग्रहों को ‘मार’ गिराने में सक्षम है. 

ये भी पढ़ें: करोड़पति बिजनेसमैन ने नौकरानी पर लगाया ऐसा आरोप, हर जगह हो रही थू-थू

देशों के सैटेलाइट सिस्‍टम पर चीन की नजर
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने अपने ‘दुश्मन को अंधा और बहरा कर देने वाली’ टेक्‍नॉलॉजी को डेवलप करने का काम जारी रखा है. इसमें तो यहां तक कहा गया है कि चीन के पास ग्राउंड स्‍टेशन से ही ऐसे साइबर अटैक करने की क्षमता है, जिसके जरिए वह स्पेसक्राफ्ट समेत सैटेलाइट्स को कंट्रोल या हाइजैक कर सकता है. 

यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गतिरोध जारी है.

बता दें कि एएनआई ने रक्षा सूत्रों के हवाले से कहा कि भारतीय सुरक्षा अधिकारियों को  LAC पर चीनी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के लिए 4 से 6 ‘समर्पित उपग्रहों’ की जरूरत है. कथित तौर पर उन्‍हें ‘हाई-रिजॉल्यूशन वाले सेंसर्स और कैमरों’ की जरूरत है. 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here