कैसे चलेगा संसद का मॉनसून सत्र, उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष ने की बैठक – M venkaiah naidu om birla discuss options to hold monsoon session of parliament coronavirus lockdown

कोरोना संकट के बीच संसद का मॉनसून सत्र कराने के लिए कई विकल्पों पर विचार किया जा रहा है. राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस विषय पर मंगलवार को बैठक की.

सूत्रों ने बताया कि बैठक में ये बात निकल कर सामने आई कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ राज्यसभा कक्ष में 245 के स्थान पर केवल 60 सांसद ही बैठ सकते हैं. वहीं लोकसभा और सेंट्रल हॉल में भी सभी सांसदों का बैठ पाना संभव नहीं हैं. लोकसभा और सेंट्रल हॉल में 100 सांसद ही बैठ सकेंगे.

बैठक में विज्ञान भवन पर भी विचार किया गया, लेकिन वहां भी सभी सांसदों को बैठा पाना संभव नहीं है. अगर दर्शक दीर्घा में भी कुछ सांसदों को बैठाया जाए तब भी सभी सांसद नहीं बैठ सकेंगे. विज्ञान भवन और सेंट्रल हॉल में पूरे दिन में एसी चलाने और साथ-साथ अनुवाद करने की सुविधा भी नहीं है.

दूसरा विकल्प दोनों सदनों के उन सांसदों की मौजूदगी दर्ज करना है जिनकी उस दिन की कार्यवाही के लिए उपस्थिति आवश्यक है. दोनों पीठासीन अधिकारियों ने महासचिवों को निर्देश दिया कि वर्चुअल पार्लियामेंट के विभिन्न विकल्पों की तलाश करें.

हालांकि संसदीय समितियों की वर्चुअल बैठक तब तक संभव नहीं जब तक कि संसद के दोनों सदनों में इस बारे में प्रस्ताव पारित नहीं किया जाता.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here