ऑडियो थैरेपी के बाद जोगी की तबीयत में आंशिक सुधार हुआ है. (फाइल फोटो)
Ajit Jogi Admitted in Hospital: रायपुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती पूर्व सीएम अजीत जोगी (Ajit Jogi) का ब्लड प्रेशर, हृदय और यूरिन आउटपुट नियंत्रण में है.
बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी को ऑडियो थेरेपी दी जा रही है. इस दौरान कारवां के जरिये उन्हें उनका पसंदीदा गाने सुनाए जा रहें हैं. मंगलवार शाम चार बजे उनकी ईईजी की गई. इस जांच के दौरान उनके दिमाग में आंशिक हलचल नजर आई थी. इसके अलावा नर्सेस डे के मौके पर अस्पताल स्टाफ ने पूर्व सीएम अजीत जोगी के स्वास्थ्य लाभ के लिए एक प्रार्थना सभा की.
सीएम भूपेश बघेल पहुंचे अस्पताल
प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल भी पूर्व सीएम अजीत जोगी को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली. इसके बाद सीएम ने उनकी पत्नी डॉ. रेणु जोगी और उनके बेटे अमित जोगी से बातचीत भी की. सीएम ने उनके परिवार के लोगों को राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद दिलाने की बात कही.कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्तपाल में भर्ती
बता दें कि छत्तीसगढ़ पहले सीएम अजीत जोगी को कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्तपाल में भर्ती कराया गया है. बीते 9 मई से अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम जोगी कोमा में हैं. इससे पहले बीते सोमवार को पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक व अन्य नेता भी अस्पताल पहुंचे थे.
ये भी पढ़ें:
अजीत जोगी को कोमा से बाहर लाने के लिए सुनाए जा रहे उनके फेवरेट गाने
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 13, 2020, 6:46 AM IST