कोरोना काल में जवानों की हौसला अफजाई, सुकमा में अब हर महीने मिलेगा सम्मान, Encouragement of soldiers in Corona virus time jawans honoured every month sukma | sukma – News in Hindi

कोरोना काल में जवानों की हौसला अफजाई, सुकमा में अब हर महीने मिलेगा सम्मान

अब हर महीने जवानों का सम्मान होगा.

न्यूज 18 से चर्चा करते हुए एसपी शलभ सिन्हा बताया कि पुलिस अधिकारियों और जवानों का सम्मान किया गया है. उनका मनोबल बढ़ाने के लिए हर महीने सम्मान दिया जाएगा.

सुकमा. कोरोना संकट (Coronavirus) के इस दौर पर सुरक्षा पर तैनात जवानों पर जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं. सुकमा (Sukma) जैसे नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस जवान दोहरी चुनौतियों से लड़ रहे हैं. एक तफर नक्सलवाद तो दूसरी तरफ कोरोना वायरस. हर मोर्च पर तैनात पुलिस के जवान हर जोखिम उठा रहे हैं और बेहतर काम कर रहे हैं. ऐसे में पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने इन जवानों को प्रोत्साहित करने और मनोबल बढ़ाने के साथ बाकी जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए सम्मानित किया. अब हर महीने यह सिलसिला जारी रहेगा.

गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा और एएसी सिद्धार्थ तिवारी ने जिले में नक्सल, कोरोना, कानून व्यवस्था पर बेहतर काम किया है उन जवानों का सम्मान किया. अधिकारियों ने प्रस्तति पत्र देकर उन सभी की हौसला अफजाई की है. इसमें प्रमुख रूप से थाना प्रभारी एके नाग, तोंगपाल थाना प्रभारी विजय पटले, छिन्दगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद कश्यप, अतुलेश राय, महेश प्रधान, मनोज कौशिक, संदीप झा का सम्मान हुआ.

हर महीने होगा सम्मान

सुकमा जैसे जिले में काम कर रहे पुलिस अधिकारी और जवानों को हौसला अफजाई करने और प्रोत्साहित करने के लिए हर महीने सम्मान किया जाएगा. कई कैटेगरी में इन जवानों का सम्मान होगा ताकि जो जवान काम कर रहे हैं वो प्रोत्साहित हो सकें और उनको देखकर बाकी जवान भी काम करने के लिए प्रेरित हो सकें. पुलिस अधीक्षक के इस पहल की हर कोई तारीफ कर रहा है.न्यूज 18 से चर्चा करते हुए एसपी शलभ सिन्हा बताया कि पुलिस अधिकारियों और जवानों का सम्मान किया गया है. उनका मनोबल बढ़ाने के लिए हर महीने सम्मान किया जाएगा ताकि काम करने वालों को प्रोत्साहित और बाकी जवानों को प्रेरित किया जा सके.

ये भी पढ़ें: 

किरंदुल मेन मार्केट में लगी आग, 8 दुकानें जलकर खाक, झुलसने से 73 साल के बुजुर्ग की मौत 

CGBSE Exam 2020: छत्तीसगढ़ में नहीं होंगे 10वीं और 12वीं के बचे पेपर, ऐसे दिए जाएंगे नंबर 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए सुकमा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 14, 2020, 4:18 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here