पालघर लिंचिंग केस: साधुओं का केस लड़ रहे वकील के सहयोगी की सड़क हादसे में मौत – Palghar lynching case digvijay trivedi associate with the lawyer died in road accident

  • पालघर में दो साधुओं की पीट-पीट कर कर दी गई थी हत्या
  • केस में 100 से ज्यादा लोगों को किया जा चुका है गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर लिचिंग केस में साधुओं का केस लड़ रहे वकील के एक सहयोगी की सड़क हादसे में मौत हो गई है. मृतक का नाम दिग्विजय त्रिवेदी है. ये हादसा बुधवार को मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर हुआ, जब दिग्विजय त्रिवेदी अपनी कार से कोर्ट की ओर जा रहे थे.

बता दें कि अप्रैल महीने में पालघर के गड़चिनचले गांव में भीड़ ने दो साधुओं और उनके ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. भीड़ के हत्थे चढ़े साधु मुंबई के जोगेश्सवरी पूर्व स्थित हनुमान मंदिर के थे. ये साधु मुंबई से सूरत अपने गुरु के अंतिम संस्कार में जा रहे थे, लेकिन लॉकडाउन के चलते पुलिस ने इन्हें हाइवे पर जाने से रोक दिया. फिर गाड़ी में सवार साधु ग्रामीण इलाके की तरफ मुड़ गए, जहां मॉब लिंचिंग के शिकार हो गए.

ये भी पढ़ें– पालघर लिंचिंग पर भड़के संत, अखाड़ा परिषद की चेतावनी- एक्शन हो, नहीं तो करेंगे महाराष्ट्र कूच

इस मामले को लेकर लगातार राजनीतिक बयानबाजी हुई थी और उद्धव सरकार विपक्ष के निशाने पर थी. हालांकि, इस मामले में 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. 16-17 अप्रैल की रात जब ये दो साधु अपने ड्राइवर के साथ गांव से गुजर रहे थे, तब लोगों को चोरों के आने का शक हुआ.

ये भी पढ़ें- पालघर लिंचिंग मामले में जारी है एक्शन, तीन और पुलिसकर्मी सस्पेंड

‘महाराष्ट्र में रावण राज’

साधुओं की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्य्क्ष नरेंद्र गिरी महाराज ने इस घटना पर कहा था कि पालघर में जूना अखाड़े के दो संतों के साथ जो हुआ वो बेहद दर्दनाक है. उन्होंने कहा कि साधुओं की मौत पर मुझे आश्चर्य है कि यह मनुष्य नहीं कर सकता, राक्षस लोग ही ऐसा कर सकते हैं. नरेंद्र गिरी महाराज ने ये भी कहा कि महाराष्ट्र में अब रावण राज आ गया है, जहां निर्दोष संत-महात्माओं को मारा जा रहा है, बिना किसी अपराध के मारा जा रहा है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here