कोरोना का कहर, इंदौर में डॉक्टर की मौत, अब तक 22 लोगों ने गंवाई जान – Corona virus madhya pradesh indore doctor death covid 19 positive case

मध्य प्रदेश का इंदौर शहर कोरोना का एपीसेंटर बन गया है. अकेले इंदौर में अब तक कोरोना के 213 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 22 लोगों का मौत हो चुकी है. गुरुवार को कोरोना संक्रमण की चपेट में आएएक डॉक्टर ने भी आज दम तोड़ दिया. डॉक्टर की मौत से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है.

स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जडिया ने बताया कि डॉक्टर शत्रुघ्न पंजवानी पिछले दिनों कोरोना पाजिटिव पाए गए थे और उनका उपचार पहले गोकुलदास में उसके बाद सीएचएल में चल रहा था. इसके बाद उन्हें अरविंदों में शिफ्ट किया था, लेकिन आज सुबह उनकी मौत हो गई.

डॉक्टर शत्रुघ्न इंदौर की मौत के बाद इंदौर में मरने वालों का आंकड़ा 22 हो गया है. डॉक्टर शत्रुघ्न इंदौर के रुपराम नगर में रहते थे ओर अपना प्राइवेट क्लिनिक चलाते थे. मध्य प्रदेश में अब तक कोरोना के करीब 381 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें करीब दो दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है.

बीती रात तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ो इंदौर में 213, भोपाल में 94 , जबलपुर में आठ, ग्वालियर छह, उज्जैन में 15, मुरैना में 13, खरगोन में 12, बड़वानी में 12, शिवपुरी व छिंदवाड़ा में दो-दो और बैतूल, विदिशा, ‘श्योपुर और अन्य राज्य से आए एक-एक मरीजों के नमूनें पॉजिटिव पाए गए हैं, इस तरह कुल मरीजों की संख्या 381 हो गई है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here