स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतकों के सैंपल लिए हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कोरोना वायरस के संक्रमण (Covid-19) की दहशत के छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में दो ग्रामीणों की मौत से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया.
प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक इन दिनों काफी संख्या में मजदूर वापस अपने गांव लौट रहे हैं. लिहाजा कोरोना वायरस को लेकर हर तरफ अफवाह और डर फैला हुआ है. बीते मंगलवार की सुबह खबर आई कि दो ग्रामीणों की मौत हो गई है. जिसके बाद स्थानिय प्रशासन हरकत में आ गया और मेडिकल टीम गांव के लिए रवाना कर दी गई.
एक के पेट में था दर्द
कोताचेरु गांव में हुई दो मौत के बाद तरह तरह की अफवाह फैल गई है, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों मौत को सामान्य बताया है. दोनों में से एक की पेट में दर्द होना बताया जा रहा है. न्यूज़18 से चर्चा करते हुए कोंटा एसडीएम हिमाचल साहू ने बताया कि दो ग्रामीणों की मौत की जानकारी मिली थी. तत्काल डॉक्टरों की टीम को भेजा गया. दोनों की मौत सामान्य ही बताई जा रही है. फिर भी सैंपल की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति का पता चलेगा.ये भी पढ़ें:
लॉकडाउन: प्रशासन का नरम-गरम रूख, कहीं जुर्माना लगाया-कहीं पहनाया मास्क
Lockdown: मुंबई में दूल्हा और बरेली में दुल्हन, रायपुर से पंडित जी ने कराई ऑनलाइन शादी
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए सुकमा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 22, 2020, 7:34 AM IST

