छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामले ने बढ़ाई चिंता.
Chhattisgarh COVID-19 Update: विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस (Corona Virus) ने अपना स्वरूप बदल दिया है. शरीर में किसी भी तरह की कमजोरी भी कोरोना का लक्षण हो सकता है.
वहीं जांच में एक से दो दिन की देरी भी जानलेवा साबित हो रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि वायरस ने अपना स्वरूप बदल लिया है. शरीर में किसी भी तरह की कमजोरी भी कोरोना का लक्षण हो सकते हैं. अब बदन दर्द,खांसी, आंखों में लालपन,दस्त की शिकायत चूंकि पुराने लक्षणों से नहीं मिलती तो लोग इसे नजर अंदाज कर देते हैं. ऐसे लोग लगातार बाहर घूमते हैं. खतरनाक बात यह है कि यह और लोगों को तेजी से संक्रमण फैलाते है. जब कम प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों और बुजुर्ग इस संक्रमण के चपेटे में आते हैं तो उनके लिए कई बार जानलेवा स्थिति हो जाती है.
क्या है कोरोना के लक्षण
रायपुर सीएमएचओ डॉ. मीरा बघेल का कहना है कि शरीर में सुस्ती, कमजोरी में आप नहीं सोच पाएंगे कि आप कोरोना पॉजिटिव हैं. कमर दर्द, हाथ पैर दर्द भी कोरोना के लक्षण हो सकते हैं. लोग सोच ही नहीं पाते कि यह कोरोना है. घरेलू दवाइयां लेते हैं, इग्नोर करते हैं, बाद में इस देरी से जान भी जा रही है. देखा गया है कि 21 से 59 साल के लोग सबसे ज्यादा संक्रमित हैं. ये लोग ठीक हो जाते हैं मगर इनसे ज्यादा उम्र के लोगों में संक्रमण फैला कर उनके लिए गंभीर स्थिति कर देते हैं. उन्होंने भी माना कि रायपुर ,दुर्ग समेत प्रदेश भर में तेजी से बढ़ते मरीजों की वजह लोगों का मामलू लक्षणों की अनदेखी भी है.