कोरोना पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया बड़ा दावा, कहा- साल के आखिर तक हमारे पास होगी वैक्सीन

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने रविवार को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका इस साल के अंत तक कोरोना वायरस की वैक्सीन (coronavirus vaccine) बना लेगा.

वाशिंगटन डीसी के लिंकन मेमोरियल से प्रसारित होने वाले फॉक्स न्यूज के ‘टाउन हॉल’ शो में ट्रंप ने कहा, ‘हम बहुत आश्वस्त हैं कि हमारे पास साल के अंत तक वैक्सीन होगी.’

उन्होंने यह भी कहा कि वह सितंबर में स्कूलों और विश्वविद्यालयों को फिर से खोलने का आग्रह करेंगे. 

कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन के दावे तो किए जा रहे हैं लेकिन अभी तक कोई वैक्सीन किसी के हाथ नहीं आई है. अमेरिका और बाकी देशों के बीच COVID-19 के खिलाफ सबसे पहले वैक्सीन बना लेने की होड़ लगी हुई है.

ये भी पढ़ें- Lockdown खत्म होने के बाद एयरपोर्ट पर रहेगी ऐसी व्यवस्था, पहले से ही कर लें तैयारी वरना पड़ेगा पछताना

ट्रम्प ने जोर देकर कहा कि वह खुश होंगे अगर कोई दूसरा देश अमेरिकी शोधकर्ताओं को दवा खोजने में मात दे दे. उन्होंने कहा ‘अगर यह कोई दूसरा देश होगा तो उनके लिए मेरा सलाम. मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता, मैं बस ऐसी वैक्सीन चाहता हूं जो काम करती हो.’

ट्रम्प ने स्वीकार किया कि वे वैक्सीन को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर खुद के सलाहकारों से भी ज्यादा आश्वस्त हैं.

उन्होंने कहा कि ‘अब डॉक्टर कहेंगे कि आपको ऐसा नहीं कहना चाहिए, लेकिन मैं तो वही कहूंगा जो मैं सोचता हूं’

एक रिसर्च में तेजी से हो रहे ह्यूमन ट्रायल के दौरान खतरों के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा कि ‘ वो वॉलंटियर हैं जो खुद आगे आए हैं, वो जानते हैं कि वो क्या कर रहे हैं.’

बता दें कि जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस की वजह से अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 1450 लोगों की मौत हो गई है. रविवार तक अमेरिका में COVID-19 के कुल मामलों की संख्या 1.1 मिलियन से अधिक थी और यहां 67,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं.

ये भी देखें- 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here