रेस्लर बबीता फोगाट इन दिनों भले ही किसी और वजह से सुर्खियों में छाई हों, लेकिन इस बीच इंटरनेट पर उनकी शादी से जुड़ा एक विडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दुल्हन बनती नजर आ रही हैं।
Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

कुश्ती में कई बार देश का नाम रोशन कर चुकीं बबीता फोगाट ने साल 2019 में शादी की थी। शादी के दिन को खास बनाने के लिए उन्होंने वही लहंगा चुना था, जो प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी में पहना था। सिंदूरी रंग के लहंगे में बबीता बेहद ब्यूटीफुल ब्राइड नजर आ रही थीं। इस लहंगे को डिजाइन करने वाले फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी से मुलाकात और दुल्हन बनने का एक विडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। क्लिप में इसकी झलक देखी जा सकती है कि कैसे बबीता अपने स्पेशल डे के लिए तैयार हुई थीं।
इस विडियो को सबसे पहले खुद सब्यसाची ने ही अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया था। इस क्लिप में कुश्ती के दौरान अग्रेसिव दिखने वाली बबीता के नेचर के दूसरे फ्रंट को देखा जा सकता है। शादी से पहले हर लड़की की तरह वह भी नर्वस थीं और डिसाइड नहीं कर पा रही थीं कि उन पर श्रृंगार अच्छा भी लगेगा या नहीं।
बबीता अपनी शादी में प्रियंका चोपड़ा के जैसा वेडिंग लहंगा पहनना चाहती थीं। इस इच्छा को सब्यसाची ने न सिर्फ पूरा किया बल्कि उन्हें एक खास तोहफा भी दिया। इसके साथ ही उन्होंने बबीता के नाम एक इमोशनल लेटर भी लिखा था।
3,720 घंटों में तैयार हुआ था लहंगा
अब जरा थोड़ा सा प्रियंका चोपड़ा के लहंगे की डिजाइन्स की डीटेल को जान लिया जाए। इस लहंगे को तैयार करने में 3,720 घंटों का वक्त लगा था। एक इंटरव्यू में सब्यसाची ने बताया था कि प्रियंका अपनी इंडियन वेडिंग में लाल रंग का जोड़ा ही पहनना चाहती थीं। अमेरिकन और इंडियन कल्चर को ध्यान में रखते हुए ऐक्ट्रेस के शादी के जोड़े के लिए खास डिजाइन चूज़ किया गया था।
शादी के लहंगे पर कोलकाता के करीब 110 एम्ब्रॉइडर्स ने मिलकर एम्ब्रॉइडरी की थी। इसमें हैंड कट ओरगैंजा फ्लॉवर, सिल्क फ्लॉस से बनी फ्रेंच नॉट्स और कई लेयर्स का थ्रेडवर्क किया गया था। प्रियंका के लहंगे के ब्लाउज को हाफ स्लीव्स का रखा गया था, तो वहीं उनके लहंगे को बॉल गाउन- एस्क पैटर्न दिया गया था। इसके वेस्ट बेल्ट पर निक और प्रियंका दोनों के नाम भी थ्रेड से लिखे गए थे। वहीं जूलरी की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने जहां अपनी वेडिंग के लिए मुगल लुक चुना था, तो वहीं बबीता फोगाट ने डायमंड नेकपीस, मैचिंग ईयररिंग्स और मांगटीका पहना था।
रेकमेंडेड खबरें
हंदवाड़ा एनकाउंटर: ‘जल्द घर लौटूंगा…’, अधूरा रह गया अल्मोड..
फ्लिपकार्ट वीडियो के ‘एंटरटेनर नंबर 1’ का जलवा
lockdown: Amazon, Flipkart आज से डिलिवर करेंगी स्मार्टफोन, ल..
4 मई: ऑस्कर से है खास रिश्ता, जानें क्या
नई Kia Picanto की तस्वीरें हुईं लीक, जानें डीटेल
UGC NET 2020: पैटर्न से कॉन्टैक्ट नंबर तक, जानें काम की 5 ची..
मौका: एक्चुअरी बनिए, मिलेगा 15-20 लाख का पैकेज
UP Board Result 2020: इस महीने आ सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्..
कश्मीर में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू, स्लो इंटरनेट के चलते हो रही ..
परीक्षा के 10 महीने बाद भी नहीं आ पाया RPSC RAS 2018 मुख्य प..
भारत में कोरोना: इन इलाकों में हैं देश के तीन-चौथाई मरीज, जम..
MP बॉर्डर पर बिहार-यूपी के मजदूरों का बवाल, पुलिस पर पथराव, ..
Covid-19 Statewise Patient List: देश में कोरोना मरीजों की सं..
शराब की दुकानें खोलने से फैलेगा कोरोना, बढ़ेंगे अपराध: बिधूड..
लॉकडाउन 3.0: खुल गईं शराब की दुकानें, सुबह से ही लग गई थी ला..
Source link

