कोरोना पॉजिटिव लोग भी नहीं ले रहे ट्रीटमेंट, प्रशासन ने दिए सख्ती के आदेश – Gujarat corona infected highest in ahmedabad to tablighi jamaat not ready for treatment

  • गुजरात में कोरोना के 55 नए पॉजिटिव मामले
  • 55 में से 50 मामले अहमदाबाद से आए सामने

गुजरात में गुरुवार को कोरोना के 55 नए मामले सामने आए. इसमें से कोरोना के 50 मामले अकेले अहमदाबाद से हैं, जिनमें से 40 से अधिक लोग तबलीगी जमात और इससे जुड़े हुए हैं. वहीं कई ऐसे लोगों को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिन्हें ज्यादा बुखार या खांसी की शिकायत कम थी.

इन्हें इलाज के लिए अहमदाबाद के म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अस्पताल एसवीपी और एलजी में भर्ती करवाया गया है, लेकिन ये लोग इलाज कराने के लिए तैयार नहीं हैं. अहमदाबाद के म्युनिसिपल कमिश्नर विजय नेहरा का कहना है कि ऐसे हालात में जब वो ट्रीटमेंट लेने से इनकार कर रहे हैं, तो उनकी जिंदगी कैसे बचेगी. उन्होंने कहा जरूरत पड़ने पर बल प्रयोग का आदेश दिया गया है.

गुजरात में मरीजों की संख्या अब 241 हो गई है, जिसमें 17 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं पिछले 12 घंटे के अंदर महाराष्ट्र में कोरोना के 162 नए मामले सामने आए हैं. इसमें अकेले मुंबई में 143 नए कोरोना मरीज मिले हैं. महाराष्ट्र में कोरोना अब खतरनाक रुख अख्तियार कर चुका है.

वहीं, पिछले 12 घंटे के अंदर महाराष्ट्र में 162 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है. मुंबई में 143, पुणे में 3, यवतमाल में एक, औरंगाबाद में 3, पिपंरी चिंचवाड़ में 2, ठाणे में एक, नवी मुंबई में 3, कल्याण डोम्बिवली में 4, वसाई-वरार में एक, सिंधुदुर्ग में एक केस सामने आए हैं. अब मरीजों की संख्या 1297 हो गई है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

कोरोना पर भ्रम फैलाने से बचें, आजतक डॉट इन का स्पेशल WhatsApp बुलेटिन शेयर करें

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here