कोरोना मरीजों को अभी तक 84 हजार 40 मेडिकल किट वितरित


कोरोना मरीजों को अभी तक 84 हजार 40 मेडिकल किट वितरित


मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देशानुसार मेडिकल किटों का वितरण जारी
 


भोपाल : रविवार, अप्रैल 25, 2021, 18:42 IST

  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार होम आइसोलेट कोरोना मरीजों को मेडिकल किटों का वितरण लगातार किया जा रहा है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि किट के साथ होम आइसोलेशन में पालन किये जाने वाले निर्देश भी मरीज़ों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

         मंत्री श्री सिंह  ने बताया  है कि  18 अप्रैल से 24 अप्रैल के मध्य नगरीय क्षेत्रों में फ़ीवर क्लीनिक व होम डिलीवरी के माध्यम से 84  हजार 40 मेडिसिन किट कोविड मरीज़ों को उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने  जानकारी दी है कि  18 अप्रैल को 12 हजार 583, 19 अप्रैल को 16 हजार 914, 20 अप्रैल को 11 हजार 465, 21 अप्रैल को 10 हजार 327, 22 अप्रैल को 11 हजार 76,  23 अप्रैल को 11 हजार 17  और 24 अप्रैल को 10 हजार 658 कोविड मरीजों को मेडिकल किट वितरित की गई हैं।                    


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here