कोरोना संक्रमितों को समुचित उपचार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें


कोरोना संक्रमितों को समुचित उपचार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें – डॉ. मिश्रा


गृह मंत्री ने दतिया में कोविड केयर सेंटर पहुँचकर मरीजों का हालचाल जाना 


भोपाल : शुक्रवार, अप्रैल 30, 2021, 19:42 IST

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया के रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट में निर्मित किये गये कोविड केयर सेंटर का अवलोकन किया। उन्होंने केयर सेंटर के प्रभारी चिकित्सकों को कोरोना संक्रमितों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कोविड केयर सेंटर में डॉ. मिश्रा ने उपचाररत मरीजों से व्यवस्थाओं के बारे में पूछताछ करते हुए उनका कुशल-क्षेम जाना। उन्होंने मरीजों की हौंसला-अफजाई करते हुए कहा कि वे सभी शीघ्र ही स्वस्थ होकर अपने घर लौटेंगे।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here