- कोरोना संक्रमण के चलते हुई थी डॉक्टर की मौत
- सीएम केजरीवाल ने की परिवार से मुलाकात
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एलएनजेपी के डॉक्टर असीम के परिवार के साथ शुक्रवार को मुलाकात की. उन्होंने डॉक्टर के परजिनों को 1 करोड़ की सम्मान राशि दी. इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा डॉ असीम गुप्ता दिल्ली में कोरोना मरीजों का इलाज करते करते शहीद हो गए. ये हमारी बड़ी क्षति है.
सीएम केजरीवाल ने कहा कि डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ इस वक्त कोरोना से लोगों की जान बचा रहे हैं. यही हमारा सबसे बड़ा सहारा है इस वक्त. डॉ असीम के कई साथियों से मेरी बात हुई. वे बताते हैं कि उन्होंने बढ़ चढ़कर लोगों की सेवा की कभी पीछे नहीं हटे.
मुलाकात के बाद सीएम केजरीवाल ने कहा ‘उनके परिवार से मुलाकात हुई आज. उनकी पत्नी भी डॉक्टर हैं. 1 करोड़ की राशि जो दी है, वह बहुत छोटी चीज है. जान से बढ़कर किसी भी चीज की कीमत नहीं होती. उनके परिवार को किसी प्रकार की भी और परेशानी होगी तो मैं इनके भाई की तरह हूं. ये मुझे बता सकती हैं.’
दिल्ली में जारी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 1366 मामले, अबतक 905 की मौत
दिल्ली आना चाहती हैं डॉक्टर की पत्नी
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि डॉक्टर असीम की पत्नी नोएडा में यूपी सरकार में काम करती हैं. वे दिल्ली आना चाहती हैं. दिल्ली के किसी भी अस्पताल में काम करना चाहती हैं. हम कोशिश करेंगे कि दिल्ली के किसी अस्पताल में उन्हें लगाया जाए.
‘कोरोना पर हमें रखनी है पूरी तैयारी’
दिल्ली में कोरोना मरीजों की मौजूदा स्थिति पर केजरीवाल का कहना था कि लॉकडाउन के बाद जिस तेजी से केस बढ़े हैं, ये अनुमान था कि 30 जून तक 60 हजार केस हो सकते थे. लेकिन अभी 25 हजार केस ही हैं. ये सबकी मेहनत का फल है. सरकारें सारी एक साथ आई हैं. हमें अपना तैयारी पूरी रखना है जो हम कर रहे हैं.
देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें
कोरोना वैक्सीन को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम ऊपर वाले से दुआ करते हैं कि जल्द से जल्द कोरोना की वैक्सीन निकले और देश को ही नहीं दुनिया को इससे राहत मिले.

