कोरोना से जंग में मिल रही कामयाबी, 24 घंटे में एक हजार से ज्यादा मरीज हुए ठीक – Corona virus mha lockdown new guidelines health ministry recovery rate increase covid 19

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में घोषित लॉकडाउन का तीसरा चरण आज सोमवार से 2 और हफ्ते के लिए बढ़ गया है. लॉकडाउन बढ़ाने के साथ नई गाइडलाइंस जारी करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया कि कुछ गतिविधियों पर देशव्यापी रोक रहेगी. जबकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में एक हजार से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हुए हैं और यह अब अपने आप में रिकॉर्ड है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने गृह मंत्रालय के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश में अब तक कुल 42533 कोरोना मरीज हैं जिसमें 29,453 एक्टिव केस हैं. पिछले 24 घंटों में 2553 केस बढ़े हैं.

हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता लव अग्रवाल ने यह भी बताया कि बड़ी संख्या में लोग कोरोना से ठीक भी रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 1,074 लोग कोरोना से ठीक हुए. जो अब तक का रिकॉर्ड है. कुल मिलाकर देश में कोरोना से 11,706 लोग ठीक हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि रिकवरी रेट भी बढ़ा है और यह बढ़कर 27 फीसदी से ज्यादा यानी 27.52 फीसदी हो चुका है.

कन्टेनमेंट जोन में कोई गतिविधि नहीं

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय की प्रवक्ता पुष्ण सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि देश के सभी 3 जोन में कुछ पाबंदी के साथ छूट दी गई है. लेकिन कन्टेनमेंट जोन में किसी तरह की कोई गतिविधि नहीं होगी.

गृह मंत्रालय ने कहा कि रेड जोन में जरुरी चीजों के लिए ई-कॉमर्स की सुविधा शुरू की गई है. कोरोना से बचने के लिए सावधानी बरतने की जरुरत है. सभी जोन में छूट के साथ कई तरह की पाबंदिया भी जारी रहेंगी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here