
सूरत:
Coronavirus Lockdown: गुजरात के सूरत में अपने अपने गृह नगर लौटना चाह रहे सैकड़ों प्रवासी कामगारों की पुलिस के साथ झड़प हो गई. बड़ी संख्या में मौजूद कामगार खुद को वापस भेजे जाने की मांग कर रहे थे. यह चौथा मौका है जब सूरत में कामगारों ने विरोध प्रदर्शन किया हो.
विरोध कर रहे कामगार सूरत के बाहरी इलाके में स्थित वरेली के बाजार में इकट्ठा हुए थे. कामगारों ने पुलिस पर पथराव भी किया जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे.
#WATCH Gujarat: A clash erupts between migrant workers & police in Surat. The workers are demanding that they be sent back to their native places. pic.twitter.com/aiMvjHGukY
— ANI (@ANI) May 4, 2020
सूरत के पालनपुर पाटिया इलाके में भी मजदूरों ने प्रदर्शन किया.
गौरतलब है कि गृह मंत्रालय द्वारा इजाजत दिए जाने के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान और ओडिशा के सैकड़ों प्रवासी कामगारों ने शुक्रावर को सूरत से अपने घर लौटने के लिए यात्रा शुरू कर दी. हालांकि, यहां अन्य राज्यों के लोगों को अभी कुछ इंतजार करना पड़ेगा. कोरोनावायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये 25 मार्च से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू होने के बाद से शहर में फंसे एवं अपने-अपने राज्य लौटना चाह रहे कामगारों के हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले हैं. प्रशासन ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान और ओडिशा के कामगारों को यहां से जाने की इजाजत दे दी थी.

